back to top

सांसद संतोष पांडे ने किया ‘गढ़ कलेवा’ छत्तीसगढ़ी व्यंजन केंद्र का शुभारंभ…

मोहला। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री संतोष पांडे के जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी आगमन पर जनपद पंचायत परिसर मोहला में ‘गढ़ कलेवा’ छत्तीसगढ़ी व्यंजन केंद्र का शुभारंभ किया गया।

महिला लखपति दीदी पहल के अंतर्गत ज्योति स्व सहायता समूह, मोहला द्वारा संचालित इस केंद्र का उद्घाटन सांसद श्री संतोष पांडे ने किया।


गढ़ कलेवा के प्रारंभ होने से अब जिले के ग्रामीणों और आम नागरिकों को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा। साथ ही इस पहल से स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।


यह पहल स्थानीय खानपान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा इस केंद्र का संचालन ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने में सहायक होगा।


कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम, जिला पंचायत सीईओ श्री उज्ज्वल पोरवाल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री सुभागी गुप्ता, श्री अनिल कपूर, ज्योति स्व सहायता समूह की दीदियां, संकुल के अध्यक्ष-सचिव एवं कैडर उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page