
राजनांदगांव। जिले के बसंतपुर थाना में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर यादव को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, एक प्रार्थी ने एसीबी से शिकायत की थी कि 18 लाख रुपये के निजी लोन के सेटलमेंट के मामले में प्रधान आरक्षक किशोर यादव द्वारा 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।
बताया जा रहा है कि रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये दिए जाने के दौरान ही एसीबी की टीम ने दबिश देकर प्रधान आरक्षक को रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल एसीबी की टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।










































