back to top

राजनांदगांव: पिनियाजोब डैम के पास जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार…

बोरतलाव पुलिस की कार्रवाई, आरोपियों के कब्जे से 11,090 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और दो मोबाइल जब्त

राजनांदगांव। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में जुआ एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बोरतलाव पुलिस ने ग्राम पिनियाजोब डैम के पास ताश पत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 नवंबर को ग्राम भ्रमण एवं गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पिनियाजोब डैम के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीष वर्मा (24 वर्ष), भुनेश्वर मंडावी (32 वर्ष) और सुनील कुमार यादव (31 वर्ष), निवासी ठाकुरटोला, थाना बोरतलाव के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 11,090 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, एक बोरी फट्टी और दो मोबाइल फोन, जिनकी कीमत 15 हजार रुपये बताई गई है, जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 26,090 रुपये है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं एसडीओपी केसरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में सउनि गोकुल सोनकर सहित पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।