
राजनांदगांव। दीपावली पर्व के अवसर पर शहर में कला और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 7 नवंबर को शाम 6:30 बजे से ओसवाल लाइन में रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन वक्रतुण्ड मित्र मंडल एवं दीपचंद चित्रकला प्रशिक्षण केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
प्रतियोगिता के साथ रंगोली प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतिभागी अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का उद्देश्य दीपावली पर्व की खुशियों को कला और संस्कृति के माध्यम से साझा करना तथा स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
आयोजकों ने शहर के नागरिकों से प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।










































