back to top

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर उनका नमन किया…

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र सिंह मोदी ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर उनका नमन किया है।

Advertisements

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कई ट्वीट करते हुए लिखा कि “मैं गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर उनका नमन करता हूं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन न्यायपूर्ण और समावेशी समाज बनाने के लिए समर्पित किया। वो अपने सिद्धांतो का पालन करने में अटूट थे। हम उनके साहस और बलिदान का भी स्मरण करते है।

श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व के मेरी सरकार के कार्यकाल में स्थान लेने के कारण श्री गुरु साहिब की मुझ पर विशेष कृपा रही है। मैं इस अवसर पर पटना में हुए भव्य समारोह का स्मरण करता हूं,जहां मुझे जाने और सत्कार करने का अवसर प्राप्त हुआ।

Advertisements

You cannot copy content of this page