back to top

रायपुर: ​​​​​​​रायपुर वनवृत्त में लगभग 70 हजार रूपए के अवैध लकड़ी सहित वाहन की जप्ती…

रायपुर, 21 जनवरी 2021/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में विभाग द्वारा जारी अभियान के तहत आज दोपहर रायपुर वनवृत्त के अंतर्गत लगभग 70 हजार मूल्य के अवैध लकड़ी सहित वाहन की जप्ती की गई। इनमें लकड़ी की अवैध परिवहन कर रहे वाहन क्रमांक सीजी 04 जी 8542 को वन विभाग की टीम द्वारा मुरा मोड़ में घेरा बंदी कर जप्ती की गई। जप्त लकड़ी में साजा, कहुआ और मिश्रित प्रजाति की लकड़ी शामिल हैं।

Advertisements

मुख्य वन संरक्षक रायपुर श्री जे.आर. नायक के मार्गदर्शन और वन मंडलाधिकारी रायपुर श्री विश्वेष कुमार झा के निर्देशानुसार संचालित इस अभियान में टीम द्वारा जांच के दौरान संलिप्त आरोपी ग्राम अमेरी निवासी अशोक कन्नौजे के पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। उक्त कार्रवाई में डिप्टी रेंजर श्री दीपक तिवारी, श्री प्रशांत, श्री यदुराम, श्री इन्दर, श्री सौरभ, श्री राधे आदि विभागीय अमला शामिल था।

Advertisements

You cannot copy content of this page