back to top

राजनांदगांव: जिले में उत्साहपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस, वन एवं प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया ध्वजारोहण…

राजनांदगांव- 26 जनवरी 2021। जिले में गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, वन, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज सर्वेश्वरदास स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री डी श्रवण ने सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद मंत्री श्री अकबर ने गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर तिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। समारोह में मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया।

Advertisements

गणतंत्र दिवस समारोह के परेड का नेतृत्व परेड कमांडर श्री भूपेन्द्र गुप्ता ने किया। पुलिस उप निरीक्षक श्री पीयूष चंद्राकर ने परेड टू आईसी का दायित्व निभाया। परेड में आईटीबीपी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 8वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल महिला, जिला पुलिस बल पुरूष, पीटीएस महिला प्लाटून, होम गाड्र्स महिला प्लाटून शामिल हुए।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, अल्प संख्यक आयोग के सदस्य श्री हफीज खान, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष श्री विवेक वासनिक, जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत, वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव श्री बीपी सिंह, वन मंडलाधिकारी खैरागढ़ श्री संजय यादव, अपर कलेक्टर श्री हरिकृष्ण शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम राजनांदगांव श्री मुकेश रावटे, वरिष्ठ नागरिक श्री लीलाराम भोजवानी, जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा नागरिकगण शामिल हुए।

Advertisements

You cannot copy content of this page