back to top

राजनांदगांव: प्रेम विवाह करने मना किया तो युवक ने कर ली आत्महत्या…

राजनांदगांव, 29 जनवरी । गुरुवार की रात पेंड्री अटल आवास के समीप झाड़ियों में पाये गये शव का खुलासा हो गया है । प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि मामला हत्या से जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि आत्महत्या की ओर इशारा करता दिख रहा है। बहरहाल, पुलिस का कहना है कि फोरेंसिंग जाँच की रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Advertisements

लालबाग थाना प्रभारी राजेश साहू ने 28 जनवरी गुरुवार को बताया था कि पेंड्री में एकलव्य विद्यालय के पास झाड़ियों के बीच किसी युवक की लाश होने की जानकारी मिली थी। मौके पर जाकर देखा गया तो झाड़ियों के बीच मृतक का पंजा दिख रहा था। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो ऐसा प्रतीत हुआ कि शव लगभग 10 दिन पुराना हो सकता है।

पुलिस ने शव के पास मिले आधार कार्ड के पते के अनुसार विवेचना शुरू की तो पता चला कि मृतक सूर्यभान पिता राजकुमार राजपूत (23 वर्ष) निवासी ग्राम परसुली (थाना
देवरी) का है। सूर्यभान राजपूत अपनी प्रेमिका से विवाह करना चाहता था, किन्तु उसकी मौसी एवम बहन को वह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसी बात सूर्यभान का अपनी बहन और मौसी से विवाद हुआ। दोनों के विरोध करने पर सूर्यभान ने मौसी तथा बहन पर कैंची से वार कर घायल कर दिया था और फिर मौके से फरार हो गया था। घटना के कुछ घंटे बाद उसने परिजनों को फोन कर यह बताया था कि उसने जहर सेवन कर लिया है। उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था, इस कारण उसका लोकेशन परिजनों को नहीं मिल पाया। घटना स्थल पर प्रोटान नामक जहर की शीशी भी मिली है।

Advertisements

You cannot copy content of this page