back to top

भिलाई : एनएसपीसीएल के पावर प्लांट-दो में हादसा, असिस्टेंट मैनेजर की पानी टंकी में गिरने से मौत…

भिलाई : एनएसपीसीएल के पावर प्लांट दो में हादसा हो गया। असिस्टेंट मैनेजर की पानी टंकी में गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद एनएसपीसीएल प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की है। असिस्टेंट मैनेजर किशोर बाबू (30) चिल्ड वाटर प्लांट के निरीक्षण के लिए पर पहुंचे थे। वे वॉकवे पर खड़े होकर प्लांट का निरीक्षण कर रहे थे, उसी दौरान स्लैब टूट गया। जिसकी वजह से असिस्टेंट मैनेजर का संतुलन बिगड़ गया और नीचे पानी में जा गिरे। जिसमें उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एनएसपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम और भट्ठी थाने के प्रभारी मौके पर पहुंच गए हैं। टैंक काफी गहरा होने की वजह से शव की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम और दमकल कर्मियों की मदद ली जा रही है।

असिस्टेंट मैनेजर किशोर बाबू ने 2-3 साल पहले ही एनएसपीसीएल जॉइन किया था। पावर प्लांट दो पहले बीएसपी के पास था। ज्वाइंट वेंचर में पावर प्लांट दो को भी बीएसपी प्रबंधन ने एनएसपीसीएल को हैंड वर्क कर दिया। वहीं पावर प्लांट एक अभी भी बीएसपी के पास ही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page