राजनांदगांव : नवागत आयुक्त ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक, 31 मार्च तक शत प्रतिशत वसूली के दिये निर्देश, करो का भुगतान करने करदाताओं से की अपील…

राजनांदगांव 5 मार्च 2021 । नगर निगम के नवागत आयुक्त श्री अशुतोष चतुर्वेदी ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में सभी सहायक राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व उप निरीक्षकों से परिचय प्राप्त कर सम्पतिकर,जलकर,समेकित कर व दुकान किराया की वसूली के संबंध मेें जानकारी लेते हुये कहा कि सभी कर्मचारी वित्तीय वर्ष की समाप्ति अर्थत 31 मार्च तक सतप्रतिशत वसूली करना सुनिश्चित करे। साथ ही लंबे बकायादारों से टीम के साथ जाकर वसूली की कार्यवाही करे। साथ ही उन्होंने बैठक के माध्यम से करदाताओं से भी राजस्व करों का भुगतान करने की अपील की है।

Advertisements


नवागत आयुक्त श्री चतुर्वेदी ने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है इस लिये वसूली में तेजी लाये एवं 31 मार्च तक शत प्रतिशत वसूली करना सुनिश्चित करे। अनुपस्थिति या कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित सहायक राजस्व निरीक्षक व राजस्व उप निरीक्षक पर कडी कार्यवाही की जायेगी। साथ ही दुकान किराया, मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना दुकान किराया,अटल आवास योजना के किराये वसूली के संबंध में जानकारी लेकर संबंधित को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिये। जिन कर्मचारियों की वसूली कम है, उन्हें वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिये। साथ ही सहायक राजस्व निरीक्षक व राजस्व उप निरीक्षक प्रतिदिन प्रगति प्रतिवेदन राजस्व अधिकारी को देंगे तथा राजस्व अधिकारी वसूली की समीक्षा करेगे।


वसूली के संबंध में उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि फरवरी माह तक सम्पत्तिकर 65 प्रतिशत एवं दुकान किराये की वसूली 75 प्रतिशत हुयी है। मार्च माह में भी वसूली में तेजी लाई जा रही है। जलकर व समेकित कर की वसूली कम है, उसके लिये भी कडाई की जा रही है। आयुक्त श्री चतुर्वेदी के कहा कि जलकर की राशि जमा नहीं करने की स्थिति में संबंधित का नल विच्छेदन करने की कार्यवाही करे।


आयुक्त श्री चतुर्वेदी ने निगम सीमाक्षेत्रान्तर्गत निवासरत भवन एवं भूमि स्वामियों तथा निगम स्वामित्व के दुकानों के किराएदारों से अपने स्वामित्व की भवन व भूमियों के संपत्तिकर,समेकितकर एवं जलकर की सम्पूर्ण बकाया राशि तथा निगम स्वामित्व की दुकानों का सम्पूर्ण बकाया किराया का भुगतान निगम कार्यालय में अनिवार्यतरू जमा कर रसीद प्राप्त करने की अपील की है। साथ ही लंबे समय से करों का भुगतान नहीं करने वाले बड़े बकायादारों से अपने लंबित करों का भुगतान निर्धारित तिथि 31 मार्च तक करने की अपील की है। बैठक में सभी सहायक राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व उप निरीक्षक उपस्थित थे।