राजनांदगांव 5 मार्च। नगर निगम के नवागत आयुक्त अशुतोष चतुर्वेदी ने निगम सीमाक्षेत्र के कार्यो की निरीक्षण की कडी में पुष्पवाटिका, रेवाडीह व नवागांव के वर्मी कम्पोस्ट केन्द्र एवं सेनिटेशन पार्क का निरीक्षण कर जानकारी ली।

पुष्पवाटिका निरीक्षण की कडी में उनके द्वारा जानकारी ली गयी। जिसपर कार्यपालन अभियंता श्री दीपक जोशी ने जानकारी देते हुये बताया कि पुष्पवाटिका में वर्तमान में योगा हाल का निर्माण किया जा रहा है, जो पूर्णता की ओर है और इसके सामने आनंद वाटिका को भी बर्ड डे पार्क के रूप में डवलप किया जा रहा है। आयुक्त चतुर्वेदी ने कहा कि योगा हॉल के कार्य को अति शीघ्र पूर्ण करे ताकि लोगोें को इसका लाभ मिल सके। साथ ही आनंद वाटिका के शेष कार्य को भी पूर्ण किया जाये।
वर्मी कम्पोस्ट केन्द्र निरीक्षण के दौरान गोबर खरीदी एवं खाद बनाने की प्रक्रिया के बारे में आयुक्त द्वारा जानकारी ली गयी, जिसपर कार्यपालन अभियंता श्री जोशी ने बताया कि शासन द्वारा 04 गौठान केन्द्र नवागांव, रेवाडीह, मोहारा एवं लखोली की स्वीकृति प्राप्त हुयी है, जहॉ गोबर खरीदी कर वर्मी खाद के अलावा, गमला, दिया एवं गोबर की लकडी बनायी जाती है। आयुक्त श्री चतुर्वेदी नेे कहा कि शासन की महात्वपूर्ण योजना का क्रियान्वयन शासन नियमों के तहत किया जाये, इसमें किसी भी प्रकार की कमी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये।
महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं आयुक्त श्री चतुर्वेदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 व 09 मार्च को होने वाले महापौर खेल महोत्सव के संबंध में म्यूनिस्पल स्कूल मैदान का निरीक्षण किया एवं मंच, बेरीकेटींग, स्टाल, विभिन्न खेलोे के लिये मैदान आदि के संबंध में दिशा निर्देश देते हुये निर्धारित समय में तैयारी करने के निर्देश तकनीकि अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर नगर निगम के सहायक अभियंता श्री कामना सिंह यादव व श्री संदीप तिवारी सहित उप अभियंतागण उपस्थित थे।











































