राजनांदगांव 06 मार्च 2021। कार्यालय कलेक्टर (जिला योजना एवं सांख्यिकी) राजनांदगांव में उपलब्ध अनुपयोगी, अपलेखित सामग्रियों की निलामी किया जाएगा। जिसके लिए स्थानीय इच्छुक फर्म बंद लिफाफा में क्रय दर 12 मार्च 2021 दोपहर 3 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय जिला योजना एवं सांख्यिकी राजनांदगांव के कक्ष क्रमांक 14 में प्रस्तुत कर सकते है।
Advertisements

साथ ही फर्म द्वारा प्रस्तुत बंद लिफाफा को 12 मार्च 2021 शाम 4 बजे समिति के समक्ष खोला जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला योजना एवं सांख्यिकी राजनांदगांव के कक्ष क्रमांक 14 से प्राप्त की जा सकती है।










































