राजनांदगांव : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मां दुर्गा स्व सहायता समूह की महिलाओ को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा है…

राजनांदगांव : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजनांदगांव जिले के ग्राम खुटेरी के मां दुर्गा स्व सहायता समूह की महिलाओ को केन्द्रीय ग्रामीण विकास  मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा है यह पुरुस्कार पूरे देश के विभिन्न प्रान्तो के 30 महिला समूह सहित प्रदेश की एक मात्र  राजनांदगांव के ग्राम खुटेरी की जय माँ दुर्गा महिला स्वसहायता समूह को सम्मानित किया है समूह की महिलाओं ने अपनी मजबूत इच्छाशक्ति से महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ाए कदम, समाज में जागृति लाकर मिसाल प्रस्तुत की है ।

Advertisements

उन्होने दीनदयाल अन्त्योदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजनाअन्तर्गत रेडी टू ईट निर्माण सहित विभिन्न कार्य मे लगी हुई है  इसी तरह उन्होने कुपोषण के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य किया है और 16 बच्चो को गोद लेकर 14 बच्चो को कुपोषण से मुक्ति दिलाई है ।राष्ट्रीय पुरुस्कार मिलने पर मां दुर्गा स्व सहायता समूह की महिलाओ ने इसे गर्व की बात बताया है ।

ग्रामीण आजीविका संभाग एमओआरडी द्वारा  विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में बेहतरीन कार्य करने के लिए राजनांदगांव जिले के ग्राम खुटेरी के जय माँ दुर्गा महिला स्वसहायता समूह को वर्चुअल माध्यम से भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सम्मानित किया है राष्ट्रीय आजीविका  मिशन बिहान के कार्यकारी प्रबंधक सुशील श्रीवास्तव ने जय माँ दुर्गा स्वसहायता समूह की महिलाओं को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि जय माँ दुर्गा स्वसहायता समूह की महिलाओं ने अपनी इच्छाशक्ति से न केवल आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाए हैं, बल्कि समाज में जागृति लाने का कार्य कर मिसाल प्रस्तुत की है। उन्होने बताया कि मापदण्ड के आधार पर चयन होकर  पूरे देश के विभिन्न प्रान्तो के 30 महिला समूह के साथ छग प्रदेश के एक मात्र समूह मां दुर्गा स्व सहायता समूह की महिलाओ को राष्ट्रीय पुरुस्कार से नवाजा है ।

उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर देश के 30 महिला स्वसहायता समूह तथा 10 ग्राम संगठन को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया है।
 जिनमें से राजनांदगांव जिले के जय माँ दुर्गा महिला स्वसहायता समूह को यह गौरव प्राप्त हुआ है। समूह ने मिलकर रेडी टू ईट उत्पाद बनाने का कार्य शुरू किया। इसके लिए बैंक से, ग्राम संगठन से और सखी कलस्टर से ऋण लिया गया। समूह की महिलाओं ने 16 कुपोषित बच्चों को गोद लिया  जिनमें से 14 बच्चे अभी सुपोषित हो गए हैं। 

समूह की महिलाओं की गांव को ओडीएफ बनाने की दिशा में सक्रिय भागीदारी रही है। वे गांव में स्वच्छता, डबरी निर्माण एवं अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रही हंै। स्वच्छ ग्राम बनाने के लिए स्वच्छता रैली भी समूह की महिलाओं द्वारा निकाली गई।

इसी तरह गर्भवती माताओ की गोद भराई सामुहिक कन्या,विवाह,मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित  की है । इसके साथ हि मतदाता शिक्षा एवं मतदाता सहभागिता तथा ग्राम के प्रत्येक मतदाता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए समूह की महिलाओं द्वारा कठिन परिश्रम किया गया। समूह की महिलाओं द्वारा किशोरी बालिकाओं को माहवारी के समय सैनेटरी पैड का उपयोग करने के लिए इसके लाभ बताए गए।