राजनादगांव : शहर के मेडिकल कॉलेज स ह जिला अस्पताल में बीती रात एक मरीज के इलाज के दौरान मौत होने पर लापरवाही का आरोप लगाकर परिजन द्वारा एक जूनियर डॉक्टर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है ।वही आक्रोशित मरीज के परिजनों द्वारा उत्पात मचाते अस्पताल में तोड़फोड़ भी किया गया है।

जानकारी के अनुसार भी बीमारी से ग्रस्त एक 70 वर्षीय बुजुर्ग इलाज आईसीयू में चल रहा था इस दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई घटना से आक्रोशित परिजनों ने रात्रि कालीन ड्यूटी में तैनात डॉक्टर चंद्राकर के साथ मारपीट के परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही की जाने के कारण बुजुर्ग की मौत हो गई। जिसके लिए अस्पताल प्रबंधन दोषी है।
जानकारी के मुताबिक शहर के किसी यादव परिवार का 70 वर्षीय बुजुर्ग की बीमारी से ग्रस्त था तबीयत बिगड़ने पर बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।गंभीर स्थिति को देखते हुए मरीज को आईसीयू में रखा गया था इस दौरान बुधवार रात को मौत हो गई मौत के बाद मृतक के परिजनों द्वारा लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में रात को हंगामा करते हुए चिकित्सक की पिटाई कर दी ।घटना की जानकारी मिलने पर सिविल सर्जन डॉ यू एस चंद्रवंशी रात को अस्पताल पहुंचे । उन्होंने पूरे घटनक्रम की जानकारी ली।
कारवाई नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी
सिविल सर्जन डॉ चंद्रवंशी ने बताया कि बुजुर्ग उम्र दराज थे और वह लंबे समय से किडनी बीमारी से ग्रसित थे। उनका लगातार डायलिसिस भी होता रहा है। इधर मारपीट की खबर के बाद जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस से शिकायत की है।
बताया जा रहा है कि जूनियर डॉक्टरों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो नहीं होने पर हड़ताल में जाने की चेतावनी दी है। परिजनों द्वारा तोड़फोड़ के मामले में सिविल सर्जन ने भी अतिरिक्त शिकायत पुलिस से की है । अस्पताल प्रबंधन का आरोप है कि उपद्रव करने वालों में कुछ लोग नशे में थे। नशे में धुत होकर रात को हंगामा खड़ा किया गया।










































