
राजनांदगांव : असम में चुनावी बुखार की सरगर्मी तेज होने लगी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता जी तोड़ मेहनत करने लगे हैं। इस बार असम में भगवा परचम लहराना लगभग तय माना जा रहा है।
Advertisements

छत्तीसगढ़ से भाजपा के दिग्गज नेता असम चुनाव के लिए कूच कर गए हैं। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्री नीलू शर्मा जी को बोरसोला विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है जंहा आज उन्होंने विभिन्न सभाओ को संबोधित किया और अपनी भाषण कला से आम मतदाताओं को भाजपा प्रत्याशी गणेश लिम्बू के पक्ष में समर्थन मांगा और भाजपा सरकार बनाने की अपील की।









































