राजनांदगांव : ड्यूटी पर जा रहे वार्ड ब्वाय को बाइक सवार ने ठोका, मौत…

राजनांदगांव: देवादा स्थित मेंटल हॉस्पिटल में वार्ड बॉय को नौकरी करने जा रहे एक युवक को बाइक सवार द्वारा ठोकर मारने का मामला सामने आया है। घटना में बाइक में सवार वार्ड बॉय की मौत हो गई है ।पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है|

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फुलझर निवासी निल बंजारे मेंटल हॉस्पिटल देवदा में वार्ड बॉय के पद पर कार्य करता था। गुरुवार रात करीब 8:00 बजे ड्यूटी जाने अपने घर से बाइक क्रमांक 08 जे 4560 से देवदा मेंटल हॉस्पिटल के लिए निकला था।

इसी दौरान फैक्ट्री के सामने रोड के पास मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 08 एके 0885 के चालक द्वारा तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर नील बंजारे को ठोकर मार दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।