back to top

बलौदाबाजार : जिला प्रशासन की मदद से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जौहर दिखाएगा दिव्यांग…

बलौदाबाजार : पलारी विकासखण्ड के ग्राम देवसुन्दरा निवासी दिव्यांग नेहरू वर्मा चेन्नई में आयोजित 19 वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्साह के साथ हिस्सा लेंगे। कलेक्टर श्री सुनील जैन की हौसला अफजाई और आर्थिक सहयोग से यह संभव हो पाया है। चेन्नई में आगामी 24 से 27 मार्च तक यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित है। देश भर के सैकड़ों दिव्यांग खिलाड़ी अलग-अलग कैटेगरी के स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।

Advertisements

कलेक्टर ने जिले के दिव्यांग युवा नेहरू का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से खेल में हिस्सेदारी के लिए जरूरी पंजीयन शुल्क भी प्रोत्साहन के तौर पर दिये हैं।

नेहरू वरिष्ठ खिलाड़ी वर्ग के अंतर्गत 200 मीटर, 400 मीटर और ऊंची कूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। 23 वर्षीय दिब्यांग खिलाड़ी ने सहयोग एवं मनोबल बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया और मेडल जीतकर बलौदाबाजार जिला सहित छत्तीसगढ का नाम रोशन करने का भरोसा दिलाया।  

Advertisements

You cannot copy content of this page