back to top

राजनंदगांव पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला और शांतिपूर्ण होली मनाने का संदेश दिया….

कोविड-19 गाइडलाइन के तहत होली त्यौहार को लेकर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं, होली में हुड़दंगियों को संदेश देने और लोगों में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से राजनंदगांव पुलिस के द्वारा आज शहर के विभिन्न मार्गों में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस के द्वारा निकाले गए इस फ्लैग मार्च को देखकर लोगों में सुरक्षा की भावना जागृत हुई। होली त्यौहार के योगदान को देखते हुए इस बार पुलिस ने तीन दिनों तक 24 घंटे पहरा लगाया हुआ है।

पुलिस विभाग द्वारा की गई व्यवस्था के तहत तीन अलग-अलग तरीकों से बल लगाया गया है जिसमें चार पहिया वाहन से पेट्रोलिंग,  मोटरसाइकिल से पेट्रोलिंग और फिक्स पॉइंट लगाया गया है। पुलिस विभाग ने यह विशेष व्यवस्था होलिका दहन, रंगोत्सव और होली के दूसरे दिन तक के लिए की है। फ्लैग मार्च और होली की व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे ने कहा कि होली त्यौहार के मद्देनजर तीन प्रकार की व्यवस्था की गई है, जिसमें 24 घंटे पुलिस का पहरा रहेगा। पुलिस पेट्रोलिंग में महिला अधिकारी कर्मचारी को भी शामिल किया गया है। वहीं दो शिफ्ट में लगभग 2000 से अधिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

 लोगों में सुरक्षा की भावना जागृत करने और अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के जहन में खौफ भरने के उद्देश्य निकाले गए फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण और राजनांदगांव कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा भी शामिल हुए। होली पर हुड़दगिंयों में नजर के साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा कोविड-19 गाइडलाइन के तहत दिए गए  दिशा निर्देशों का पालन भी सुनिश्चित कराया जाएगा। इस दौरान बिना मास घूमने वाले लोगों पर ₹500 का फाइन भी लगाया जाएगा। वहीं एक मोटरसाइकिल पर दो से अधिक सवारी और चार पहिया वाहन में 4 से अधिक लोगों को बैठने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस विभाग द्वारा कोरोना के कसावट के साथ ही होली के हुड़दागिंयों पर पैनी नजर होगी, जिससे शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का त्यौहार संपन्न किया जा सकेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page