back to top

राजनांदगांव : नलिनी अग्रवाल और उनकी सुपुत्री मानसीगौरी अग्रवाल के द्वारा प्लाज़्मा ब्लड दान किया….

राजनांदगांव 1 मई 2021- शहर के निवासी नलिनी अग्रवाल और उनकी सुपुत्री मानसीगौरी अग्रवाल के द्वारा प्लाज़्मा ब्लड दान किया गया। कहा जाता है रक्तदान महादान, जो इस कोरोना के विषम परिस्थिति में लोगों की मदद के लिए सामने आ जाये वह पूज्नीय है। जिस समय मे लोग घरों से निकलने के लिए सोच रहे है ऐसे कठिन समय मे आपने अपनी बेटी के साथ ये महत्वपूर्ण कार्य किया।

Advertisements

हम सभी आप का धन्यवाद करते है और आशा करते है की आपको देख और भी लोग लोगो की रक्षा के लिए प्लाज़्मा दान करेंगे। हमारे लिए यह गौरव की बात है। नलिनी अग्रवाल जी राजनांदगांव में संचालित संस्था एक पहल एक कोशिश की सदस्य है यह संस्था विगत 4 वर्षों से सामाजिक कार्य मे जुटी हुई है और कोरोना के इस दौर में संस्था के सदस्यों ने मिलकर एक दूसरे के सहयोग करने का प्रण लिया है।

संस्था के द्वारा एक वाहट्सएप्प ग्रुप व सोसल मिडिया के माध्यम से भी जरुरत मंद लोगो की मदद उनके जरूरत के अनुसार संबंधित लोगो से संपर्क करा कर उनकी समस्या को हल करने की कोशिश की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page