back to top

राजनांदगांव : चिखली प्रभारी चेतन चंद्राकर ने थाना में लगवाई भाप मशीन….

राजनांदगांव कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने लगे लाकडाऊन नियमों का पालन कराने लगातार काम कर रहे । पुलिस जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते चिखली चौकी प्रभारी चेतन चंद्राकर ने एक अनोखी पहल की है उन्होंने अन्य थाना की तर्ज पर यूट्यूब की मदद से चिकली चौकी में भाप मशीन लगवाई है। जिसका चौकी स्टाफ को पूरा लाभ मिल रहा है इंडक्शन चूल्हा , कुकर ,कुछ प्लास्टिक पाइप से इस मशीन को थाना प्रभारी चेतन सिंह चंद्राकर एवं स्टाफ ने स्वयं तैयार किया है ।

Advertisements

मास्क लगाने के साथ खुद को सेनेटाइज करने के साथ भाप ले रहे हैं । जिसे कोरोना संक्रमण से लड़ने में कारगर बताया जाता है । कुकर में उबल रहे सामान्य पानी की भाप कुकर की सीटी वाली जगह से पाइप से होते हुए बाहर आती है । गस्त से लौटने के बाद जवान सांस के माध्यम से इस भाप को अंदर लेकर स्वस्थ अनुभव कर रहे हैं । इस दौरान जीवन दान समिति के महेंद्र लाल जंघेल , राजा सिंह , हरीश , राज कुमार उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page