राजनांदगांव – शा.दिग्विजय महा. की प्राचार्य डॉ बी.एन. मेश्राम के निर्देशन में समाजकार्य विभाग की पहल पर विभाग के प्रो. विजय मानिकपुरी के मार्गदर्शन में पूर्व छात्रो का एक दिवसीय ऑनलाइन वर्चुअल एलुमिनी का आयोजन किया गया ।

आयोजन का प्रारंभ पूर्व छात्रों द्वारा सभी ने एक एक कर परिचय दिया । परिचय के बाद समाज कार्य के प्राध्यापक विजय मानिकपुरी ने वर्चुअल मीटिंग की मुख्य वक्ता प्राचार्य शा.दिग्विजय ग्महाविद्यालय श्रीमती बी.एम. मेश्राम को छात्रों को संबोधित करने हेतु आमंत्रित किया, प्राचार्य ने कहा की पुरे विश्व में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप खासकर भारत के शहरो और गाँवो में तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहे है , जिससे लोग अपनी जान तथा रिश्तेदारों को खो रहे है।
महामारी के समय लोगों को अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा स्वयं करनी है , मास्क का उपयोग करते रहें, सोशल डिस्टेंस का पालन करे , हैण्ड सेनेटाईजर का उपयोग करना न भूले, पिछले एक वर्षों से कोरोना के बचाव के अलग अलग उपाय चल रहा है ,जिसे सभी को पालन करना चाहिए l
लापरवाही न करे , जिससे हम संक्रमित हो जाये, आज इस भयानक महामारी के दौर में समाज कार्य के छात्रों के लिए बड़ा अवसर तथा कर्तव्य है की इस विपरीत परिस्थिति में लोगों को जागरूक करते रहे अपने आसपास सेवाभाव के साथ लोगों की मदद करते रहें । आज अमेरिका अपने यहाँ सभी लोगों को वैक्सीन लगा रहा है तथा कुछ देश कोरोना से मुक्त हो चुके है इसी तरह आज हमारे देश में भी सभी को टीकाकरण के लिए प्रेरित करना है तथा वैक्सीन के सम्बन्ध में जो भ्रान्तिया फैली हे उसे दूर कर लोगों को जागरूक करना है ।
प्रो.विजय मानिकपुरी ने कहा कि संकट , समस्या एवं समाधान को लेकर समाज कार्य के छात्रों द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाता रहा है , हमेशा समाज को पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला कलेक्ट्रेट एवं स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान पूरे जिले भर में करते आ रहे हैं ,अभी लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर जो भ्रांतियां हैं तथा इस समस्या के प्रति लोगों में भ्रम है, भ्रम की स्थिति को दूर करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा और सभी को इस संकट की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए घरों में सुरक्षित रहकर जरूरतमंद की सेवा के लिए अपील भी किया जाना ऐसा प्रयास किया जाएगा lजिसमें भूतपूर्व छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और सभी मिलकर इस कठिन परिस्थितियों से समाज को सुरक्षित करने का जिम्मा लेंगे ऐसा अपील छात्रों से किया गयाl
Msw. एचओडी मंडावी सर ने कहा कि कोरोना महामारी के गंभीर संक्रमण के बाद भी लोग इधर उधर घूम रहे है मास्क का उपयोग नहीं कर रहे है, बाजारों में लोग सब्जी खरीदने भीड़ बढ़ा रहे है , फेरी वाले मास्क और सरकारी गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे है जिससे संक्रमण का अधिक खतरा है, शहर के साथ साथ कोरोना गावं में भी तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहे है। फिर भी लोग जागरूक नहीं हो रहे है , आज समाज कार्य के छात्रों को स्वयम की रक्षा करते हुए लोगों में जागरूकता लानी है , गावं में फैले अफवाहों को दूर करना है तथा सभी को वैक्सीन के लिए लिए प्रेरित करना है जिससे हम सब कोरोना महामारी को मिलकर दूर भगा सकें l
छात्रों ने अपना अनुभव साझा किया जिसमें किशोर साहू ने कहा की वैक्सीन लगने के बाद लोगों मे बुखार , कमजोरी, देखने को मिल रही है जिससे अधिकतर लोगों में अफवाह फ़ैल रहा है कि वैक्सीन से लोगों में डर और भ्रम से मौत हो रही है । इसके लिए लोगों को हमें मिलकर जागरूक करना चाहिए lजिससे लोग बेझिजक वैक्सीन लगा सके l
ताम्रध्वज ने कहा की पहले से कमजोर है उन्हें डॉक्टर की सलाह से वैक्सीन लगवाना चाहिए जिससे उन्हें शारीरिक व मानसिक समस्या न हो l
प्रवीण साहू ने कहा की लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक करना चाहिए जिससे महाम्मारी और वैक्सीन के बारे में लोग जागरूक हो सकेंl
रुस्तम साहू ने कहा की आज की परिस्थिति इतना गंभीर है कि आज स्वाथ्य कर्मचारी कम पढ़ रहें है लोगों को बेड , आक्सीजन व जाँच की असुविधा का सामना करना पद रहा है l
मीरा ने कहा कि वैक्सीन लगवाने सरकार द्वारा गाइड लाइन की व्यवस्ता करनी चाहिए , वैक्सीन के प्रति आज लोगों को स्वयम जागरूक रहकर सकारातमक सोंच रखनी है तथा जो अपने रिश्तेदारों व परिवार को को चुके है उनकी चिंता फिकर छोड़कर जीवित है उन्हें महामारी के प्रति सचेत करे और प्रोत्सहित करे !
भवजोत ने कहा कि आज लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ का आयोजन करना चाहिए उनकी भषा और बोली के माध्यम से जागरूक करना चाहिए डब्लू.एच.ओ.के मानक और अपील को बताना चाहिए l
प्रगति ने कहा कि अपने आसपास सोशल डिस्टेंस का पालन करना चाहिए संतुलित आहार , योग और प्राणायम से अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा करनी है l
वंदना ने कहा कि स्वयम के अन्दर आत्मविश्वास रखना है , भरपूर मात्र में विटामिन c फलों का सेवन करना है जिससे अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सके और महामारी से लड़ सकें l
हुमेस्वर प्रसाद ने कहा कि आज की कठिन परिस्थिति से बचाव व जागरूकता अभियान के लिए समाज कार्य के विद्यार्तियों को अवसर प्रदान करना चाहिए , आज समाजकार्य के छात्रों के लिए कॉलेज में समय समय पर प्लेसमेंट का आयोजन किया जाये जिससे समाज कार्य के विद्यार्तियों को सरकारी विभागों , एनजीओ , तथा सरकार के प्रोग्रामो से जुड़कर सेवा दे सकें l
अनिकेत श्रीवास्तव एवं हिना ने कहा कि 24 घंटे में कम से कम एक सहयोग व्यक्तियों की आवश्यक रूप से करते हैं और इसलिए सभी को आगे बढ़कर लोगों की सहायता करनी चाहिए l
सूरज चंदेल संस्था के साथ जुड़कर सेंटर और उनको प्राप्त होने वाली सुविधा को लेकर कार्य कर रहे हैं और उनको दवाइयों का वितरण भी करते हैंl प्रेम साहू ,मोहित ,रुक्मणी साहू, हरीश चंद्राकर दिलीप साहू,राजीव ,रवीशंकर, रूपा ,रुस्तम, स्वाति, आनंद ,अमित कुलेश, भरत, शोभित,हुलास सभी छात्रों ने अपने विचार प्रस्तुत किए और महाविद्यालय को सुझाव दिए तथा इस संकट की घड़ी में सभी मिलकर जागरूकता अभियान एवं लोगों की सहायता हेतु कार्य करने के लिए सहमति भी दिए वर्चुअल एलुमनी मीटिंग में सभी छात्रों का धन्यवाद करते हुए जरूरत में सहायता एवं मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने का अपील प्रो. विजय मानिकपुरी के द्वारा किया गया l












































