back to top

बालोद : अज्ञात कारण से नई दुल्हन हुई आधी रात को गायब….

बालोद – दल्ली राजहरा डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत वनांचल ग्राम आमडुला में कौशल कुमार के यहां 3 मई को कांकेर जिले के भैसाकन्हार से शादी होकर ससुराल आई नई नवेली दुल्हन के आधी रात को बाथरूम जाने के नाम पर रहस्यमय तरीके से गायब हो जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया हैं।
ससुराल पक्ष के द्वारा पतासाजी करने पर वह अपने मायके भौसा कन्हार भी नहीं पहुंची है ।

Advertisements


ससुराल वालों ने इस घटना की सूचना डौंडी थाना में दी , इधर सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस टीम टीआई अनिल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में बिना देरी किए आमडुला में पहुंचकर बारीकी से मुआयना कर विभिन्न बिंदुओं पर जांच में जुट गई । नई नवेली दुल्हन के ससुराल से रहस्यमय तरीके से रात्रि 1:00 बजे के लगभग गायब होने का कारण अज्ञात है ।पुलिस द्वारा नई नवेली दुल्हन के ससुराल से मायके पक्ष दोनों ही परिवार से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की गई। उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। पुलिस दुल्हन के मोबाइल नंबर के पूरी कॉल डिटेल निकाल रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page