राजनांदगांव – कोरोना संक्रमण के इस दौर मे राजनांदगांव चिखली चौकी थाना मे जवानो के इम्यूनिटी को बरकरार रखने अनोखा जुगाड लगाया है और देशी भाप मशीन लगाया है जिससे पूलिस कर्मीयो के सांस सम्बंधी समस्या से छुटकारा मिला है ।
कोरोना काल में लगे लाकडाऊन मे पुलिसकर्मी अपने घरों से दूर रहकर दिन-रात सड़कों पर पहरा दे रहे हैं, ताकि लोगों से कोरोना नियमों का पालन करवाया जा सके। ऐसे में पुलिसकर्मियों के लिए घर पर रहकर भाप लेना थोड़ा मुश्किल हो रहा था ऐसे मे चिखली थाना प्रभारी चेतन चन्द्राकर ने पुलिसकर्मियों के लिए एक अनोखा इंतजाम किया है और देशी जुगाड कर पुलिस जवानो को थाना परिसर मे हि भाप दिलाया जा रहा है ।
इसके लिए थाना प्रभारी चेतन चन्द्राकर ने इंडेक्शन चूल्हा और प्रेशर कूकर का इस्तेमाल किया है ।यहा पर इडेक्शन चूल्हे पर प्रेशर कुकर को रखा गया है और प्रेशर कूकर के सीटी के जगह पाईप लगाई है जिससे जोरदार भाप निकल रही है और पाईप के जरिये निकल रहे भाप को पुलिस कर्मी ले रहे है ।
थाना प्रभारी चेतन सिह चन्र्दाकर ने बताया चिखली पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी भाप के लिए प्रेशर कुकर थेरेपी का इस्तेमाल कर रहे हैं. कोरोना के इस समय में पुलिस 24 घंटों सड़कों पर तैनात रहती है. ऐसे में उनके कोरोना वायरस की चपेट में आने की आशंका अधिक रहती है. इसलिए पुलिसकर्मी पेट्रोलिंग मे जाने के पूर्व और आने के बाद भाप ले रहे है जिससे उनका स्वास्थ उत्तम बना हुआ है ।
कोरोना संक्रमण की इस दूसरी लहर में जिस तरीके से लोगों को सांस लेने संबधी समस्याएं हो रही हैं और आक्सीजन सिलेण्डर की मारामारी बनी हुई है ऐसे में लोग मान रहे हैं कि भाप लेने से सांस संबंधी बीमारियों से राहत मिल सकती है। चिखली चौकी थाना के सहायक निरीक्षक श्री पैकरा ने बताया कि यहां पर लगे देशी भाप मशीन से फरियादी सहित पुलिस कर्मी भाप ले रहे है जिससे उनको राहत मिली है ।
चिखली थाने मे भाप लेने की सुविधा शुरु होने से पुलिस कर्मीयो को सांस सम्बंधी समस्या से छुटकारा मिला है ।













































