दुर्ग 12 मई ! अंतर्राष्टीय नर्स डे पर विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने दुर्ग में सेवा देना वाले 25 नर्स बेटियों का सम्मान कर उनके कार्यो को सराहा । इस अवसर पर नर्स बेटियों से केक कटवाकर उन्हें कोरोना काल में बेहतर कार्य के लिए धन्यवाद और नर्स डे की बधाई दीे । इस मौके पर उपस्थित सभापति राजेश यादव, पार्षद स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, सुश्री श्रद्धा सोनी, एल्डरमेन अजय गुप्ता सहित उपस्थित लोगों ने सेवा की भूरी-भूरी प्रशंसा कर उन्हें बधाई दिये ।

विधायक वोरा ने शहर की बेटियों को बधाई देते हुये कहा आप लोगों की जितनी प्रशंसा की जाए कम हैं । आज नर्स डे के मौके पर हम 25 नर्स बेटियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। इस आशा के साथ कि आगे भी आप लोगों की सेवा की सुविधा शहर को प्राप्त होगी ।
इस अवसर पर महापौर बाकलीवाल ने कहा आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स डे है । जो हमारी नर्स बेटियांें ने नर्स के रुप में कोविड-19 के समय पूरे डेढ़ वर्ष से उल्लेखनीय कार्य किये ।
जिसमें टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट आदि में सराहनीय कार्य कर उपलब्धि पाई हैं। दुर्ग की जनता आशा करती है कि इन बेटियों की सेवा से बहुतों को जीवन प्राप्त हुआ है जो भविष्य में भी इसी प्रकार की सेवा हमें प्राप्त होगा। सम्मान कार्यक्रम के दौरान युवा कांगे्रस महासचिव संदीप वोरा, सीटी प्रोग्राम आफिसर संजीव दुबे, मनेन्द्र साहू, आर.के. सिम्हालिया, के अलावा सम्मानित बेटी नर्स निकिता मिलिंद, ज्योति निर्मलकर, सुमन यादव, शिल्पा देशमुख, विकास यादव व अन्य उपस्थित थे ।










































