राजनांदगांव: 23 साल की लड़की ग्रुप डान्स करने बिहार जा रहीं हूॅ कह कर घर से निकली, 01 माह व्यतीत होने पर भी वापस घर नहीं आयी, पुलिस ने सकुशल वापस लाया….

राजनांदगाँव – दिनांक 05.05.2021 को प्रार्थिया रेणूका मेश्राम पति सुधाकर मेश्राम निवासी भरकापारा कोतवाली द्वारा थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी पुत्री उम्र 23 वर्ष दिनांक 08.04.2021 के दोपहर 12ः00 बजे ग्रूपिंग डान्स करने बिहार जा रहीं हूॅ कह कर घर से निकली थी जो 01 माह व्यतीत होने पर भी वापस घर नहीं आयी।

Advertisements

जिससे परिजन द्वारा उनकी पुत्री को बंधक बनाने की आशंका जाहिर करने पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री डी0 श्रवण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. श्रीमती सुरेशा चैबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कविलास टंडन, नगर पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश देवांगन एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी के निर्देशन में तत्काल टीम गठित कर कोतवाली पुलिस को बिहार रवाना किया गया।

जहां पुलिस टीम द्वारा बिहार पुलिस से सहयोग लेकर ग्राम चरपोखरी जिला आरा, बिहार जाकर रेणूका मेश्राम की पुत्री को बरामद कर दिनांक-11.05.2021 को राजनांदगांव सकुशल वापस लाया गया। गुम लड़की का धारा 164 जा.फौ. के तहत् बयान लिया गया। गुम इंसान द्वारा अपने कथन में बताया गया कि उसके साथ बंधक बनाने जैसे कोई घटना घटित नहीं हुई है और ना ही उसके साथ किसी प्रकार का र्दुव्यवहार हुआ है ।

वह अपने स्वेच्छा से डान्स करने बिहार गई थी। उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली के सहायक उप निरीक्षक सुमन कर्ष, प्रधान आरक्षक मुस्तिकम खान, आरक्षक प्रकाश चंद्रवंशी व महिला आरक्षक रविना पाल एवं भूनेश्वरी यादव की भूमिका सराहनीय रही।