back to top

छत्तीसगढ़/कवर्धा: भोरमदेव तालाब में मिली दुर्लभ मछली,वायरल हुई ‘सकरमाउथ कैट फिश’ की तस्वीर, लोगों में बना कौतूहल का विषय….

कवर्धा 16 मई 2021- छत्तीसगढ़ के खजुराहो के नाम से विख्यात कवर्धा जिले के भोरमदेव के तालाब में मछुआरों को सकरमाउथ कैट फिश मिला है। जानकारों के अनुसार ये विलुप्त प्रजाति का बताया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में इस प्रकार की मछलियां देखने को नहीं मिलती है। ऐसे में ये मछली हाथ में आने के बाद मछुआरों को बड़ा अजीब लगा, जिसके बाद इसे लेकर गांव के सरपंच के पास गए। गांव में मछली को लेकर कौतूहल का विषय बना हुआ है।

वहीं, सोशल मीडिया में भी इस मछली की फोटो वायरल हो रही है। ज्यादातर ये मछलियां बड़ी झील में पाई जाती है जो पानी की गंदगी को खा जाती है। इसे फिश टैंक में भी रखा जाता है। फिलहाल मछली को फिर से तालाब में छोड़ा जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page