back to top

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार…

कवर्धा – चिल्फी पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या करने वाले एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।

Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 24 जुलाई को चिल्फी पुलिस को सूचना मिला की अकलू बैगा अपनी पत्नी समारीन बैगा की हत्या कर दिया है, जिसका कपड़ा मिला है किन्तु मृतका की लाश नहीं मिली है। इस सूचना पर चिल्फी पुलिस द्वारा ग्राम कबरीपथरा जाकर परिजनों के साथ शव की खोजबीन की गई और समारीन बैगा का मृत शरीर अकलू बैगा के बाड़ी के पास झोरी नाला से बरामद कर लिया। आसपास ग्रामीणों से पूछताछ पर पता चला कि रविवार की रात्रि में अकलू बैगा एवं समरीन बैगा आपस में लड़ाई झगड़ा हो रहे थे और उसके अगले दिन से अकलू और समारीन कही दिखाई नहीं दे रहे थे।

जिस पर जीरो में मर्ग एवं अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चिल्फी पुलिस द्वारा फरार आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। इसी दौरान अकलू बैगा पिता बुद्ध बैगा उम्र 44 वर्ष निवासी बावापथरा को गुरूवार के रोज चिल्फी पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। जिस पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page