रायपुर : 22 वर्षीय दिव्यांग को कार में लगाया गया कोरोना का टीका….

रायपुर 16 मई 2021/शहीद स्मारक इंग्लिश मीडियम स्कूल के टीकाकरण केंद्र में आज 22 वर्षीय दिव्यांग श्रेयांश शर्मा ने कोरोना वैक्सीन लगवाया।

Advertisements

केंद्र प्रभारी एवं जोन आयुक्त विनय मिश्रा ने बताया कि
टिंबर मार्केट फाफाडीह निवासी डॉ प्रमोद शर्मा अपने पुत्र श्रेयांश को कार में बिठाकर वैक्सीनेशन सेंटर लाए थे। श्रेयांश को चलने फिरने में दिक्कत होती है। युवा की दिक्कत मालूम पड़ने पर सेंटर के मेडिकल स्टाफ द्वारा उन्हें कार में ही वैक्सीन लगाया गया। नर्स गायत्री निर्मलकर द्वारा उन्हें टीका लगाया गया।

टीका लगाने के कुछ समय तक ऑब्जरवेशन के बाद उन्हें घर जाने दिया गया टीका लगाने के पश्चात उसे किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई। डॉ प्रमोद शर्मा ने कहा कि टीका के माध्यम से कोरोना जैसे भयंकर महामारी से बचा जा सकता है। टीका लगाने के पश्चात हम स्वयं को भी शारीरिक रूप से स्वस्थ समझ कर अपनी मानसिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।

युवा और उसके पालकों ने कोरोला का टीका लगवा कर ना केवल अपनी सक्रियता और जागरूकता का परिचय दिया है बल्कि कार तक पहुंचकर कोरोना का टीका लगाने में मेडिकल स्टाफ द्वारा भी अपनी मानवीय संवेदनाएं व्यक्त की गई है ।