राजनांदगांव नगर के अंबेडकर वार्ड निवासी 27 वर्षीय युवक ने सोमवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार अंबेडकर वार्ड निवासी करण वाल्मीकि पिता रामकरण वाल्मीकि उम्र 27 वर्ष सोमवार 17 मई की सुबह तकरीबन 10:00 बजे अंबेडकर वार्ड स्थित अपने मकान में फांसी का फंदा बनाकर झूल गया ।

घटना के तुरंत बाद युवक के फांसी के फंदे से गिरने से हुई आवाज के बाद युवक के भांजे तरुण उसे फांसी पर झूलते देखा और परिजनों को बताया जिससे बाद युवक के पिता व अन्य परिजन कमरे में पहुंचा और देखा कि कारण जीवित है । जिसके बाद परिजन ने फांसी के फंदे को काटकर उसे किसी तरह सहयोग से सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां सुबह तकरीबन 11:00 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
परिजनों ने आरोप लगाया कि यहां भी उपचार में देरी हुई करण जीवित था उचित उपचार मिलता तो वह बच जाता । मृतक के भाई रोहन वाल्मीकि ने बताया कि सुबह तकरीबन 10:00 बजे करण ने अपनी पत्नी को मंदिर भेज दिया वही अपनी बहन को भी किसी बहाने से बाहर भेज कर अकेले कमरे में फांसी पर झूल गया ।
युवक की मौत के बाद परिजन उसकी मौत के लिए 11 मई को सामने आए शासकीय रुपयों के लेन-देन के मामले में करण के परेशान होने की बात कहकर आरोप लगा रहे हैं कि उसे कुछ पुलिसवालों द्वारा प्रताड़ित किया गया और वह तब से परेशान था जिसके कारण उसने आत्महत्या कर लिया बेटा के पिता रामकरण वाल्मीकि पत्नी मोनिका वाल्मीकि बहन सुषमा वाल्मीकि और भाई रोहन वाल्मीकि ने मामले में जांच की मांग करते हुए कहा कि करण ने सामान्य स्थिति में आत्महत्या नहीं कि ,वह परेशान था और शासकीय रुपयों के गबन के मामले में प्रतिदिन रुपयों की व्यवस्था के लिए दर दर की ठोकर खा रहा था । परिजनों ने बताया कि लगभग 8 दिन पहले पुलिस ने करण को पूछताछ के लिए थाना बुलवाया था जिसके बाद पता चला कि उसके मित्र अखिलेश सोनी ने 32 लाख रुपए का गबन कर लिया है और गबन की गई राशि को अखिलेश ने करण को दे दिया था ।










































