back to top

राजनांदगांव : जिले की तीन बड़ी संस्थाओ ने पार्षद ऋषि शास्त्री के साथ मिलकर दिखाई गौ सेवा की मिसाल….

सेवा में नही आये शासकीय चिकित्सक,पशु धन अधिकारी जारी करेंगे नोटिस

Advertisements

राजनादगांव:- शहर में स्थिति बिजली विभाग कैलाश नगर के परिषर में गाय बुरी तरह फेंसिंग में फस गई जिसके बाद आस पास के लोगो ने गाय को निकाल बाहर किया इस बीच फेंसिंग में फस जाने से गाय के पेट मे बड़ा घाव बन गया जिससे पेट का ग्लैडर बाहर आगया।जिसके बाद रहवासियो ने गौ सेवा संस्थाओ को सहयोग हेतु फोन लगया शहर की तीन बहुचर्चित संस्था राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी,जैनम वेलफेयर एसोसिएशन, गौशाला मौके पर पहुची पर गाय का केस क्रिटिकल था ।

हालत बहुत ज्यादा नाजुक थी जिसके बाद जिला पशुचिकित्सक को फोन लगाया गया जहां किसी ने भी फोन नही उठाया साथ ही चिकित्सालय में ताला जड़ा हुआ था मौके में संस्थाओं ने शहर अध्यक्ष एवं पार्षद ऋषि शास्त्री को फोन लगाकर जिसके बाद शास्त्री ने पशु धन अधिकारी से बात की अधिकारी से तत्काल डॉक्टरी सेवा उपलब्ध कराने कहा साथ ही लगातार आरही डाक्टरो की अनियमितता के खिलाफ नोटिस जारी करने को कहा अधिकारी ने तत्काल डाक्टर उपलब्ध कराया साथ ही अधिकारी ने अनियमितता नोटिस जारी करने की बात कहि जिसके उपरांत गाय को ट्रीटमेंट उपलब्ध करायागया गाय खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा,जैनम बैद,भावेश निर्मलकर,सन्मय श्रीवास्तव,जैकी सोनकर,यतीश आदि मैजूद थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page