राजनांदगांव : लॉक डाउन का उल्लंघन व मास्क नहीं लगाने पर गठित टीम द्वारा कार्यवाही जारी…

राजनांदगांव 19 मई। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने शहर में जिलाधीश द्वारा लॉक डाउन लगाया गया है। लाक डाउन का उल्लंघन करने, मास्क नहीं लगाने सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारोें को समझाईस व कार्यवाही करने निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी द्वारा वार्डवार टीम का गठन किया गया है।

Advertisements

गठित टीम के कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन घूमकर समझाईस देने के साथ साथ कार्यवाही भी की जा रही है। इसी कडी में आज निर्मल कपडा दुकान गुड़ाखू लाईन से पदमावती मेनसवेयर जुनीहटरी, अग्रवाल जनरल स्टोर्स जुनीहटरी एवं जूनीहटरी में ठेला फल विक्रेता द्वारा बिना मास्क लगाये व्यवसाय करने पर 500-500 रूपये अर्थदण्ड वसूला गया।

इसी प्रकार नगर के वार्डो में टीम द्वारा समझाईस देकर अपालन पर कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही प्रतिदिन जारी रहेगी। आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी दुकानदारों से अपील करते हुये कहा है कि मास्क लगाये, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे, ग्राहको से भी मास्क लगाने, समाजिक दूरी पालन करने समझाईस देवे। बिना मास्क लगाये ग्राहक को समान न देवे।