back to top

राजनांदगांव: कोरोना महामारी के मद्देनजर राजनांदगांव पुलिस द्वारा शहर में निकाला गया फ्लैग-मार्च…

राजनांदगांव- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी0 श्रवण के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढ़ई के निर्देशन, मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव लोकेश देवांगन एवं शहर के थाना कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, पु.चौकी चिखली प्रभारीगण अपने पुलिस स्टाफ के साथ कोविड-19 वैश्विक महामारी की रोकथाम व बचाव हेतु लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से राजनांदगांव शहर में फ्लैग-मार्च निकाला गया।

Advertisements

जो गौरव पथ से शुरू होकर इंदिरा नगर, नंदई चौक, मानव मंदिर चौक, महावीर चौक, देशमुख चौक, मोतीपुर होते हुए अम्बेडकर चौक में समाप्त हुई। इस बीच भारत माता चौक से मानव मंदिर चौक होते हुए महावीर चैक तक पैदल पेट्रोलिंग किया गया।

अति.पु.अधी. श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम द्वारा शहर में पैदल मार्च के दौरान कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन नहीं करने वालों पर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने के संबंध में लोगों को अवगत कराते हुए लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु शासन द्वारा पूर्व में दिये गये निर्देशों का पालन करने हेतु समझाईश भी दी गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page