back to top

सूरजपुर : थप्पड़बाज कलेक्टर के बाद टीआई का वीडियो वायरल, स्कूटी सवार की जमकर पिटाई, बवाल होने पर एसपी ने की कार्रवाई…

सूरजपुर। जिले में लॉकडाउन के दौरान कार्रवाई पर अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं। एक युवक की पिटाई के बाद कलेक्टर के खिलाफ तबादले की कार्रवाई की गई। वहीं अब कोतवाली टीआई बसंत खलखो का वीडियो वायरल होने के बाद गाज गिरी है। उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है. लाइन अटैच का यह आदेश एसपी राजेश कुकरेजा ने जारी किया है।

दरअसल, युवक पर लाठी बरसाते हुए निरीक्षक खलखो का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों का पुलिस के खिलाफ गुस्सा बढ़ गया है। इस वीडियो में पुलिस वाले दो स्कूटी सवार को रोकते हैं और पीछे बैठे युवक को स्कूटी से उतरने कहता है। इसके बाद टीआई उसकी लाठी से जमकर पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। इसे देखकर स्कूटी चालक फरार हो जाता है। इस दौरान पीछे बैठा शख्स एक कागज दिखाता है, इसके बावजूद उसे लाठी से पीटा गया।

जब यह वीडियो लोगों तक पहुंचा तो सवाल करने लगे कि जरूरी काम के लिए निकलना अब मुश्किल हो गया है। जिले में बढ़ते विरोध के बाद टीआई बसंत खलखो के खिलाफ एसपी ने कार्रवाई की है।वहीं कोतवाली थाने की जिम्मेदारी धर्मानंद शुक्ला को सौंपी गई है।

Source-lalluram.com

Advertisements

You cannot copy content of this page