back to top

राजनांदगांव/अंबागढ़ चौकी: गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे भाजपाइयों ने थाने में दिया धरना…

राजनांदगांव/अंबागढ़ चौकी- कांग्रेस के टूलकिट उजागर होने के बाद बौखलाहट में आकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस और सीएम भूपेश बघेल ने सत्ता का दुरुपयोग और लोकतंत्र की हत्या करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री माननीय डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करवाया है।

Advertisements

जिसके विरोध में 24 मई को अम्बागढ़ चौकी एवं चिल्हाटी थाने में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करते हुए डॉ. रमन सिंह और भाजपा नेताओं के समर्थन में “#मैंभीहूँडॉरमन” एकस्वर में बोलते हुए अपनी भी गिरफ्तारी की मांग की।

इस अवसर पर अम्बागढ़ चौकी थाने में पूर्व संसदीय सचिव संजीव शाह,भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिलीप वर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजकिशोर खण्डेलवाल, महामंत्री भारत भूषण ठाकुर, भाजपा मीडिया प्रभारी अविनाश त्रिपाठी, श्रीमती कमलेश सारस्वत, मोहन जैन, राजकुमार खण्डेलवाल एवं चिल्हाटी थाना में अरुण यादव जिला पंचायत सदस्य, गौरीशंकर गुरले मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा, श्रीमती गायत्री सिंह जिला संयोजक बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, सुखदेव हेमवार, श्रीमती कल्पना वट्टी, मनराखन लाल सोर, लेख बाई सांडिल्य, मनेश कुमार,तीरथ यादव, नेमीचंद सहारे, सुरेश कुमार देशमुख उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page