back to top

राजनांदगांव/घुमका: टूल किट मामले में राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी ने घुमका थाना में गिरफ्तारी दी…

राजनांदगांव/घुमका- देश को बदनाम करने की साजिश उजागर होने के बाद लोकतंत्र की हत्या और अभिव्यक्ति की हत्यारी कांगेस द्वारा की जा रही गुंडागर्दी के खिलाफ प्रदेश भाजपा के आव्हान पर और राजनांदगांव भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव के मार्गदर्शन में घुमका मंडल अध्यक्ष जागेश्वर साहू, राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि जीवन बंजारे, जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर , महामंत्री परदेसी राम सोनबोइर, ने घुमका थाना प्रभारी को धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी गिरफ्तारी दी।

Advertisements

राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा सोशल मीडिया के टूलकिट के माध्यम से बनाए गए गुप्त दस्तावेज को पकड़ने में सफलता हाथ लगी जिस दस्तावेज में भारत देश एवं हमारे देश के यशस्वी प्रधान मंत्री को बदनाम करने की साजिश रची जा रही थी।

जनपद पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री और देश का अपमान सहन नहीं कर सकती। और टूलकिट की देशद्रोही दस्तावेज को सामने लाने पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराती है।

प्रदेश सरकार के इस तानाशाही रवैये का मैं विरोध करती हूँ और मैं और भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी तरह से डॉक्टर रमन सिंह के साथ हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page