back to top

राजनांदगांव: 78 पौव्वा महाराष्ट्र निर्मित देशी दारू संत्री के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव- जिले में शराब कोचियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 24.05.21 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे के दिशानिर्देश एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अं० चौकी घनश्याम कामड़े के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव व थाना चिल्हाटी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम लाताकोड़ो मे शराब रेड कार्यवाही की गयी।

Advertisements

आरोपी उदल कुमार जनबंधु पिता अमर लाल जनबंधु उम्र 28 साल साकिन लाताकोड़ो थाना चिल्हाटी जिला राजनांदगांव के पास से अवैध रूप से महाराष्ट्र राज्य निर्मित देशी दारू संत्री 78 पौव्वा बल्क लीटर मात्रा 14,040 एमएल किमती 5070/- को आरोपी के कब्जे से गवाहो के समक्ष मौके पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

उक्त अवैध शराब रखने बिक्रि करने के संबंध में आरोपी को धारा 91 जा०फौ0 का नोटिस दिये, जो शराब रखने बिक्री करने के संबंध में कोई दस्तावेज नही है कहकर हस्ताक्षर किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताकर विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दिया गया।

आरोपी के विरूद्ध थाना चिल्हाटी में अपराध क्रमांक 23 / 2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला अजमानतीय होने से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में सउनि चेतन नेताम आर० 811 बिसेलाल साहू आर० 1343 आशिष मानिकपुरी 1210 रवि केशरवानी योगदान सरहानीय है।

Advertisements

You cannot copy content of this page