back to top

बालोद : कलेक्टर ने किया आदर्श गौठान चरोटा का आकस्मिक निरीक्षण : कड़कनाथ मुर्गीपालन, पशुपालन और वर्मी खाद निर्माण का किया अवलोकन….

बालोद, 24 मई 2021कलेक्टर जनमेजय महोबे आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम चरोटा के आदर्श गौठान का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर इस अवसर पर मौजूद थे। कलेक्टर ने गौठान में गोधन न्याय योजना के तहत खरीदे गए गोबर से तैयार किए गए वर्मी खाद का अवलोकन किया। उन्होंने वर्मी खाद के विक्रय हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गौठान परिसर में गंगा मैय्या स्वसहायता समूह द्वारा किए जा रहे कड़कनाथ मुर्गीपालन का अवलोकन किया और समूह की महिलाओं को लगन और मेहनत के साथ मुर्गीपालन कर स्वावलंबी बनने उनका उत्साहवर्धन किया।

Advertisements

उन्होंने गौठान परिसर में कान्हा पशुपालन स्वसहायता समूह द्वारा किए जा रहे पशुपालन का अवलोकन कर पशुओं के लिए चारा, दुग्ध उत्पादन तथा आमदनी आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने गौठान परिसर में लगाए गए पौधों की सुरक्षा तथा उसकी देखभाल के निर्देश दिए। उन्होंने गौठान परिसर में सब्जी फसल उत्पादन हेतु भी उद्यान विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर सुब्रत प्रधान, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी डाॅ. टी.डी.देवांगन और स्वसहायता समूह के सदस्य आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page