back to top

राजनांदगांव : आबकारी विभाग की कार्रवाई , 1440 नग पाव कुल मात्रा 259.2 बल्कलीटर महाराष्ट्र निर्मित अवैध मदिरा जप्त….

राजनांदगांव सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक एपी त्रिपाठी एवं कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी टोपेश्वर वर्मा के निर्देशानुसार अवैध शराब विक्रेताओं, परिवहन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी नवीन प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि 24 मई 2021 को गश्त के दौरान सूचना मिलने पर आबकारी विभाग राजनांदगांव की टीम ने रेवाडीह बायपास रोड में बसंतपुर निवासी चंदन चौधरी से आधिपत्य वाहन शेवरले केप्टिवा रजिस्ट्रेशन क्रमांक डीएल -2सी-एजे-1049 की तलाशी ली।

Advertisements

वाहन से देशी दारू फिरकी संत्री चीता ब्रांड का लेबल लगा केवल महाराष्ट्र राज्य में विक्रय हेतु वैध 1440 नग पाव कुल मात्रा 259.2 बल्कलीटर अवैध रूप से धारण कर परिवहन किया जा रहा था। जिसे मौके पर जप्त कर आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क (2), 36, 59 (क) के तहत दंडनीय गैरजमानतीय अपराध होने पर प्रकरण कायम किया गया। रेड कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजनांदगांव निरूपमा लोहारे आबकारी उप निरीक्षक वृत्त अंबागढ़ चौकी चिचोला जितेन्द्र उइके एवं आबकारी आरक्षक सुरेन्द्र झारिया, राकेश दुबे, संतोष अहिरवार, कमल मेश्राम, मुख्य आरक्षक दीपक गुप्ता शामिल थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page