back to top

राजनांदगांव: शहर के 1 से 5 वर्ष की चार सौ निर्धन कन्याओं के खाते मे 10 हजार की राशि फिक्स डिपाजिट करने की घोषणा…

राजनांदगांव- जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिह छाबडा ने निर्धन कन्या परिवार की बालिकाओ को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य निर्धन कन्या योजना की शुरुआत की है और 400 कन्याओ के लिए दस दस हजार रु की राशि फिक्स डिपाजिट किया है।

Advertisements

लाक डाउन के दौरान जहां गरीब परिवारो के कामधंधे रोजी रोजगार बंद है और उनके पास आर्थिक समस्या बनी हुई है ऐसे मे शहर जिला काग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिह छाबडा ने निर्धन कन्या योजना की शुरुआत कर आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लोगो की मदद की है । और कन्याओ के खाते मे10 हजार रु फिक्स डिपाजिट किया है । जो कि आने वाले दस वर्षो मे यह राशि डबल हो जायेगी ।जिससे निर्धन कन्याओ के शिक्षा दीक्षा के लिए उपयोगी साबित होगा इस योजना मे कन्याओ की माता जी नामांनित होगी ।

इस योजना के तहत एक वर्ष से 5 वर्ष के बालिको को लिया गया है और पहले चरण मे 400 निर्धन बालिकाओ को शामिल किया गया है इसकी शुरुआत जिला शहर काग्रेस प्रभारी अरुण सिसोदिया ने सोमवार को काग्रेस भवन मे 11 कन्याओ का फिक्स डिपाजिट का फार्म भर कर किया है ।

शहर जिला काग्रेस अध्यक्ष कूलबीर सिह छाबडा ने बताया कि प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के पूण्यतिथी को सेवा दिवस मे मना रहे है राजीव गांधी के प्रेरणा से उन्होने गरीब निर्धन कन्या योजना की शुरु आत की है इसके साथ उन्होने मे शहर के जरुरतमंद लोगो को सूखा राशन मास्क सेनेटाईजर वितरण कर लोगो की सेवा की है वही फ्रंट लाईन वर्कर पुलिस सफाई कर्मीयो का सम्मान किया गया है ।

निर्धन कन्या योजना के पहले चरण मे 400 बालिकाओ का चिन्हांकन किया गया है और प्रत्येक के खाते मे दस दस हजार रुपये फिक्स डिपाजिट किया गया है जो कि दस वर्ष बाद यह राशि डबल हो जायेगा।और कन्याओ के शिक्षा दीक्षा अथवा विवाह के लिए सार्थक साबित होगा ।

Advertisements

You cannot copy content of this page