back to top

राजनांदगांव /चिखली: नाबालिग बालिका के साथ पांच लोगो ने किया था दुष्कर्म, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में….

राजनांदगांव 27 मई 2021। नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामला शहर के चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मोतीपुर का है। दुष्कर्म की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मोतीपुर क्षेत्र निवासी पांच आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया।

Advertisements

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि पीड़िता के साथ अलग-अलग घटना में आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इसकी रिपोर्ट लिखाए जाने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एडिशनल एसपी ने कहा कि पुलिस की गिरफ्त में आए 26 वर्षीय आरोपी आकाश देवांगन, 29 वर्षीय विजय देवांगन, 39 वर्षीय दिनेश रावटे, 23 वर्षीय अरुण सिन्हा और 26 वर्षीय प्रमोद गोड़ है। ये सभी आरोपी नाबालिग बालिका के साथ लगभग 1 वर्ष के भीतर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी थी, इसके कारण वह अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। लेकिन बुधवार को सभी आरोपियों के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज कराया गया है। इसके बाद पुलिस ने धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page