back to top

राजनांदगांव: डायल 112 गाड़ी का कांच तोड़ने वाले तीन आरोपियों में से एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी 2 की तलाश जारी…

राजनांदगांव- दिनांक 27.05.2021 की रात्रि 12:30 बजे अटल आवास पेंड्री में डायल 112 का वाहन लेकर आरक्षक लीला राम साहू क्रमांक 1579 गया हुआ था, वहां महिलाओं के बीच कुछ विवाद की सूचना मिली थी।

Advertisements

विवाद सुलझा कर वापस आ रहे थे, इसी बीच छोटा नशा उर्फ विजय भंडारकर एवं धनराज साहू तथा शीतल साहू ने पत्थर से डायल 112 की गाड़ी सीजी 03-7104 का कांच तोड़ दिया। जिससे 4,000/- का सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ।

आरक्षक लीला राम साहू की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 213 धारा 186, 34 भादवी एवं 03 लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम कायम कर आरोपी छोटे नशा उर्फ विजय भंडारकर उम्र 19 वर्ष साकिन पेंड्री अटल आवास को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। शेष दोनों आरोपी फरार है उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Advertisements

You cannot copy content of this page