back to top

राजनांदगांव: अघोषित बिजली कटौती के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी विद्युत मंडल का घेराव करने पहुंचे…

राजनांदगांव 28 मई 2021- आए दिन हो रही अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शुक्रवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष शिव वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विभाग का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की।

Advertisements

भाजपाईयो द्वारा शहर मे हो रही लगातार बिज़ली कटौती को लेकर विधुत विभाग का घेराव कर कार्यपालन अभियंता राजनांदगांव आर के गोस्वामी को ज्ञापन सौपा गया ।

राजनांदगांव शहर में हल्की हवा और बारिश के बाद बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसके अलावा विभाग दिन के समय भी अघोषित कटौती कर लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। आएदिन बिजली गुल होने से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ता जोरदार नारेबाजी के साथ विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे और घेराव कर दिया।

भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष शिव वर्मा ने कहा कि नगर की जनता अघोषित कटौती से परेशान हो चुकी है। गर्मी के सीजन में रात को बिजली न होने से लोगों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपाइयों का कहना था कि हल्की बारिश और हवा के झोंके आने के बाद लाइन में फॉल्ट आना भी आम बात हो गई है। 

Advertisements

You cannot copy content of this page