राजनांदगांव: एक पहल एक कोशिश संस्था ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा पर बसे विकास विहीन ग्राम में किया जरूरी सामग्रियों का वितरण…

राजनांदगांव- एक पहल एक कोशिश संस्था के द्वारा राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ क्षेत्र में ग्राम कटेमा जोकि राजनांदगांव से लगभग 100 किलोमीटर दूर वनांचल महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के सीमा पर बसे अंचल के विकास विहीन ग्राम है।

Advertisements

यहां अति सुदूर वन क्षेत्र है, जो चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है, यहां ना बिजली की व्यवस्था है ना ही आवागमन हेतु पक्की सड़क की, यह एक आश्रित ग्राम है। जिसका पंचायत वहां से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। जिसकी वजह से वहां के लोगों का जीवन यापन मुख्यतः स्वयं के द्वारा किया जाता है। ग्राम में 24 घरों में लगभग 150 लोग निवासरत है। ग्राम वासियों का मुख्यतः व्यवसाय तेंदूपत्ता संग्रहण का है। वन एवं पर्वत के कारण वहां खेती करना संभव नहीं है, प्रशासन द्वारा राशन की व्यवस्था प्रत्येक महीने वहां की जाती है।

परंतु उसके उपरांत आवश्यकता पूरी नहीं हो पाती कोरोना के इस समय में ग्राम वासियों का काम भी अभी बंद है। इस महामारी के समय संस्था के द्वारा वहां जरूरी सामग्री जैसे साबुन, मोमबत्ती, माचिस, साबुन,निरमा एवं राशन सामग्री चांवल, दाल, चना, मटर, नमक, आलू, प्याज, तेल इत्यादि सामग्री का वितरण किया गया तथा ग्राम वासियों के लिए कपड़े की भी व्यवस्था संस्था द्वारा की गई एवं बच्चों के लिए चॉकलेट और बिस्किट वितरण किया गया।

साथ ही एक पहल एक कोशिश की टीम के साथ खैरागढ़ स्वस्थ विभाग के सहयोग एवं मार्गदर्शन में ग्रामवासियों का स्वस्थ्य परीक्षण किया गया। संस्था का प्रयास हमेशा लोगों को बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित करना ही है आज सभी को जीवन यापन के लिए पर्याप्त सुविधा मिल जाती है परंतु किसी क्षेत्र पर वह सुविधा उपलब्ध होने के बाद भी उन तक नहीं पहुंच पाती संस्था का हमेशा प्रयास रहा है कि वहां पहुंचकर उनकी मदद की जाए।

संस्था एक पहल एक कोशिश द्वारा कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । संस्था की यही कोशिश है कि लोगों के बीच वैक्सीन को लेकर जागरूकता आए और सभी लोग इससे लाभान्वित हों । स्वयं और अपने परिवार को ऐसे कठिन समय में सुरक्षित कर सकें , क्योंकि वैक्सीन ही हमें इस कोरोना काल से बाहर निकाल सकती है|

संस्था 2016 से विभिन्न क्षेत्रो में कार्य करते आ रही है चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो, स्वस्थ्य का क्षेत्र हो या पर्यावरण सभी कार्य पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करके लोगो को भी प्रेरित करती है कि आप भी लोगो को सहयोग करें।