back to top

राजनांदगांव: लूट का आरोपी धन्नू उर्फ धनराज गिरफ्तार…

राजनांदगांव 31 मई 2021- दिनांक 30.05.2021 को प्रार्थी मिथलेश नेताम पिता धर्माराम नेताम उम्र 29 वर्ष निवासी इंदामरा थाना लालबाग जिला राजनांदगांव थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने दोस्त टाकेश्वर नेताम के साथ सेकेण्ड हेण्ड मोबाईल खरीदने के लिए अटल आवास पेण्ड्री निवासी विक्की के पास गये थे।

Advertisements

घर के बाहर विक्की का इंतजार करते खड़े थे तभी अटल आवास पेण्ड्री निवासी धनराज उर्फ धन्नू पास आकर उपर जेब में रखे पर्स को निकालने का प्रयास किया तो प्रार्थी मिथलेश नेताम ने आरोपी का हाथ को झटका जिस पर आरोपी धनराज उर्फ धन्तु द्वारा बाये हाथ की कलाई में धारदार ब्लेड से वार कर चोट पहुंचाया जिससे बाये हाथ की कलाई से खून निकलने लगा।

धन्नू उर्फ धनराज जेब से पर्स निकालने में कामयाब हो गया व पर्स को लूटकर भाग गया। पर्स में कुल नगदी रकम 4190/- रूपया, पासपोर्ट साईज फोटो ड्रायविंग लायसेंस रखा था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 221/ 2021 धारा 394 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये उनके द्वारा दिये गये निर्देशानुसार थाना लालबाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण के आरोपी का पतासाजी कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया व गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दिया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों डी० श्रवण पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव के निर्देशन, श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम अति0 पुलिस अधीक्षक राज०, लोकेश देवांगन नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेश साहू थाना प्रभारी लालबाग, सउनि अनिल झा की टीम द्वारा किया गया तथा की गई कार्यवाही में प्र0आर0 देवसिंह मार्को, आर० मनीष वर्मा, भोला यादव चिता स्क्वाड से प्र0आर0 जयहिन्द चौबे, आर० राकेश ध्रुव अतहर अली, जीवनलाल ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page