राजनांदगांव: जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा एसटी वर्ग के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण के लिए 12 जून तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 31 मई 2021। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम की विभिन्न योजनाओं में ऋण प्रदाय कर उनकी आर्थिक स्थिति सुधार किए जाने सहयोग किया जाना है। जिले के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में ऋण प्रदाय करने के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

Advertisements

जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति राजनांदगांव द्वारा लोन के लिए 12 जून 2021 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि एवं सहायक क्षेत्र – ट्रैक्टर ट्राली, सेवा एवं परिवहन क्षेत्र – आटो पैसेंजर व्हीकल, आटो गुड्स कैरियर, आटो रिक्शा पेट्रोल- डीजल, मारूति वेन, मालवाहक, सेवा एवं व्यवसाय क्षेत्र – किसी भी प्रकार का व्यवसाय संचालित करने के लिए ऋण लेने आवेदन आमंत्रित किए गए है।

आवेदन जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति राजनांदगांव कलेक्टोरेट परिसर के दूसरी मंजिल आधार कार्ड सेंटर के सामने रूम नंबर 71 राजनांदगांव से प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों को व्यवसाय के लिए न्यूनतम ऋण 50 हजार रूपए से 5 लाख रूपए तक एवं वाहन संबंधित योजना में ईकाई लागत अनुसार लाभ दिया जाएगा।

आवेदकों की पात्रता एवं शर्तों के लिए जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति राजनांदगांव कलेक्ट्रेट भवन रूम नंबर 71 में संपर्क किया जा सकता है।