back to top

जगदलपुर : सेवानिवृत्त पर दी गई भावभीनी विदाई पदोन्नत कर्मचारी का किया गया सम्मान….

जगदलपुर 31 मई 2021कमिश्नर कार्यालय में मालजमादार के पद से सेवानिवृत्त हरि ठाकुर को भावभीनी विदाई दी गई। वहीं इसी कार्यालय में भृत्य के पद से पदोन्नत होकर सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्त हुए खुदराम नाग का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र ने ठाकुर को शाल और श्रीफल से सम्मानित किया। कमिश्नर कार्यालय के कर्मचारियों की उपस्थिति में कमिश्नर चुरेन्द्र ने विदाई को भावुक करने वाला क्षण बताते हुए ठाकुर के दीर्घ, स्वस्थ और सुखमय पारिवारिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने ठाकुर के कार्य की प्रशंसा की। वहीं उन्होंने खुदराम को पदोन्नति की बधाई दी और आगे भी अपने बेहतर कार्यों से सफलता की सीढ़ियां चढ़ने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कमिश्नर कार्यालय परिवार द्वारा इन दोनों कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त जदुबीर राम, कोष, लेखा एवं पेंशन के संयुक्त संचालक राठौर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी जीआर मरकाम सहित कमिश्नर कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page