back to top

जशपुरनगर : ग्राम पंचायतों में किशोरी बालिकाओं और महिलाओं को स्वच्छता के प्रति किया जा रहा है जागरूक….

200 ग्राम पंचायतों में 50-50 हजार के लागत से इंसीनरेटर बेन्डिंग मशीन लगाया गया है
ग्राम पंचायत बोकी को 2020 में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त पंचायत के लिए स्वच्छता पुरस्कार प्रदान किया गया है

जशपुरनगर 01 जून 2021जशपुर जिले में स्वच्छता के प्रति गांव के लोगो को प्रोत्साहित करने के लिए स्व सहायता समूह के महिलाओं के द्वारा डोर-टू-डोर कचरा एकत्र किया जा रहा है साथ ही महावारी स्वच्छता प्रबंधन महिलाओं एवं किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए 15 स्व सहायता समूह के महिलाओं को एक-एक लाख रुपये की राशि दी गई है।

Advertisements


कलेक्टर महादेव कांवरे के मार्गदर्शन में और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डवी के दिशा-निर्देश में महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। किशोरी बालिकाओं और महिलाओं के सुविधा के लिए 200 ग्राम पंचायतों में 50 हजार की लागत से इंसीनरेटर बेन्डिंग मशीन भी लगाया गया है। जशपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बोकी को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त पंचायत और वर्ष 2020 में राज्य स्वच्छता पुरूस्कार से सम्मानित किया गया है। इसी प्रकार दुलदुला को उत्कृष्ट सेग्रिगेशन शेड हेतु राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

Advertisements

You cannot copy content of this page