राजनांदगांव स्कूल से प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका लेकर अपने गांव लौट रहे बाइक सवार छात्रों को तेज गति एवं लापरवाही से भागती पिकअप वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे एक छात्र की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल है। मोहला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हर्राटोला निवासी अभिषेक दुग्गा 18 वर्ष एवं भावेंद्र उसेंडी 1 जून को हायर सेकेंडरी स्कूल मोहला में प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका लेने के लिए गए हुए थे जहां वे अपने मोटरसाइकिल में सवार होकर वापस गांव जाने के लिए निकले थे हर्रा टोला सरपंच पारा से अपने घर ठाकुरपारा जा रहे थे तभी मोहला की तरफ से खलबतर जा रहे पिकअप वाहन तिराहा चौक में ठोकर मार दिया।

उपचार के दौरान मौत
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस दुर्घटना में दोनों लोगों को चोटे आई । जिन्हें उपचार हेतु मोहला अस्पताल ले जाया गया। जहां से अभिषेक दूंग्गा को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय राजनांदगांव रेफर किया गया था। अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक की उपचार के दौरान मौत हो गई।










































