राजनांदगांव 3 जून मई। नगर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये नगर निगम द्वारा पेंशन का भुगतान वार्डो में शिविर लगाकर किया जा रहा है।

लॉकडाउन के कारण माह मार्च व अप्रैल के पेशन का भुगतान हितग्राहियों को नहीं हो पाया था। उक्त दोनो माह के पेंशन का भुगतान के लिये वार्डो में 19 मई से 08 जून 2021 तक शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जा रहा है।
जिसके तहत 5 जून को सुभाष वार्ड नं. 27 व तिलक वार्ड नं. 28 के लिये कन्या प्राथमिक शाला भरका पारा में, विवेकानंद वार्ड नं. 29 के लिये मठपारा सामुदायिक भवन में व कैलाश वार्ड नं. 30 के लिये पार्षद कार्यालय कैलाश नगर में, 7 जून को जनता कालोनी वार्ड नं. 31, संजय वार्ड नं. 32, लखोली वार्ड नं. 35 व सेठी नगर वार्ड नं. 36 के लिये सामुदायिक भवन लखोली में एवं 8 जून को बैगा पारा वार्ड नं. 33 के लिये कबीर भवन लखोली में व कन्हारपुरी वार्ड नं. 34 के लिये कर्मा मंगल भवन कन्हारपुरी में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुये निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की सुविधा के लिये नगर निगम द्वारा वार्डो में प्रति माह शिविर लगाकर पेंशन भुगतान करने की व्यवस्था की गयी है। जिसका आई.सी.आई.सी.आई. बैंक द्वारा सत्यापन भी किया गया था।
जिनका सत्यापन किया गया था उनका पुनः शिविर के माध्यम से बायोमेट्रिक पद्धति से भुगतान किया जायेगा और जिनका सत्यापन नहीं हो पाया है उनका शिविर में ही सत्यापन किया जायेगा। जिसके लिये आधार कार्ड व बैंक पास बुक लेकर उपस्थित होना है। जिसमें सत्यापित हितग्राहियों का बायोमेट्रिक पद्धति से पेंशन राशि का भुगतान किया जायेगा।
उन्होने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से वार्डो में आयोजित शिविर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुये मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।










































