राजनांदगांव: महंगाई कम करने में मोदी सरकार नाकाम साबित हुई – मुदलियार…

राजनांदगांव 5 जून 2021- छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी माननीय पी एल पुनिया छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम के आदेशानुसार आज राजनांदगांव के जन प्रिय नेता जितेन्द्र उदय मुदलियार एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकरामुद्दीन सोंलकी, कमलजीत पिंटू , प्रेमरूप चंदानी , जनपद उपाध्यक्ष रोहित चंद्राकर, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चेतन भानुशाली अल्पसंख्यक अध्यक्ष राजिक सोंलकी के साथ कुसुम भवन के सामने बैठ कर देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ केन्द्र सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया।

Advertisements

रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि महंगाई के कारण आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। कांग्रेस नेता जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि केन्द्र सरकार ने आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के नाम सरकार बनाई थी। लेकिन आम जनता को आज भी महंगाई से निजात नहीं मिल पा रही है। पूरा देश महंगाई की मार से जूझ रहा है। बेरोजगारी बढ़ गई है। गरीबी मिटाने के नाम पर गरीब को मिटाया जा रहा है। देश का किसान सड़कों पर आंदोलन को विवश है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण जनता परेशान है। आने वाले दिनों में देश की जनता इसका जवाब देगी।

इस अवसर पर जनपद सदस्य टिंकू साहू मोनीश धनकर हेमशंकर साहू लक्ष्मी नारायण साहू वीरेंद्र चंद्राकर राकेश चंद्राकर अमित कुशवाहा पप्पू रजक राहुल बांड़े शेख़ आशिफ़ महेश यादव सोनू सिन्हा कमल कल्पेश जस्सू सोनी आदि उपस्थित रहे।